2027 से पहले ही 'ब्राह्मण कार्ड' खेल गए Akhilesh Yadav! अयोध्या से उम्मीदवार का नाम लेकर सबको चौंकाया

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पहली बार अखिलेश यादव ने किसी सीट से सार्वजनिक रूप से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 Aug 2026 3:17 PM IST (Updated on: 5 Aug 2026 3:17 PM IST)
UP Politics
X

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज बुधवार को लखनऊ (Lucknow) में जनेश्वर मिश्र (Janeshwar Mishra) की जयंती पर आयोजित सभा से बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने घोषणा की कि अयोध्या सदर (Ayodhya Sadar) सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पवन पांडे (Pawan Pandey) होंगे।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर पहली बार अखिलेश यादव ने किसी सीट से सार्वजनिक रूप से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

अयोध्या से पवन पांडे पर जताया विश्वास

ब्राह्मण सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार अयोध्या से पवन पांडे चुनाव जीतने जा रहे हैं। साल 2012 में पवन पांडे इस सीट पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हालांकि, उन्हें साल 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है और उन्हें अयोध्या सदर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

PDA पर BJP सरकार को घेरा

सभा के दौरान अखिलेश यादव ने PDA को लेकर भी BJP सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PDA में ‘पी’ का अर्थ सिर्फ पिछड़ा नहीं, बल्कि पंडित भी है। उन्होंने कहा कि BJP जितनी पीड़ा बढ़ाएगी, PDA उतना ही मजबूत होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोगों को प्रताड़ित किया गया है और कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वह घटना याद होगी जब गाड़ी पलटाई गई थी। उनके अनुसार, गाड़ी नहीं पलटाई गई थी, बल्कि सरकार बचा ली गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब सेटेलाइट इमेज (Satellite Image) निकाली जाएगी तो पता चल जाएगा कि गाड़ी किसने पलटाई थी।

जनेश्वर मिश्र के मिशन को आगे बढ़ाने की बात

अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती का कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) में आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इससे मिशन रुकने वाला नहीं है और जनेश्वर मिश्र का मिशन निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया (Dr. Lohia) का पार्क छोटा था, लेकिन समाजवादी सरकार ने छोटे लोहिया को देश का सबसे बड़ा पार्क बनाया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को समाजवादी चिंतक और ऐसे समाजवादी नेता बताया जिन्होंने अपने पूरे जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया और बिना किसी भेदभाव के सभी को जोड़ने का कार्य किया।

ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय (Sanatan Pandey) और उनके सहयोगियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम उसी मेहनत का बड़ा नतीजा है। उन्होंने दोहराया कि जहां कार्यक्रम की अनुमति मिलनी चाहिए थी, वहां अनुमति नहीं दी गई, इसलिए पार्टी कार्यालय में आयोजन करना पड़ा, लेकिन मिशन आगे भी जारी रहेगा।

दरअसल, समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र की जयंती को उत्सव के रूप में मना रही है। पार्टी इस आयोजन के माध्यम ब्राह्मण समाज को यह संदेश देना चाहती है कि समाजवादी पार्टी और ब्राह्मण समाज का रिश्ता नया नहीं, बल्कि जनेश्वर मिश्र के दौर से जुड़ा हुआ है। सांसद सनातन पांडेय की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में माता प्रसाद पांडे सहित समाजवादी पार्टी के कई ब्राह्मण नेता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हालांकि, विनय शंकर तिवारी मंच पर नज़र नहीं आये। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि सरकार में ब्राह्मण समाज निराश हुआ है और अब उन्हें अखिलेश यादव में ही नई संभावनाएं और नेतृत्व की क्षमता स्पष्ट नज़र आ रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story