ओपी राजभर खेल रहे डबल गेम! अखिलेश के दावों से यूपी में सियासी उबाल, बोलें- इनके आदमी मांग रहे 36 सीट

ओपी राजभर खेल रहे डबल गेम! अखिलेश के दावों से यूपी में सियासी उबाल

Sachin Singh
Published on: 11 Nov 2026 5:15 PM IST
ओपी राजभर खेल रहे डबल गेम! अखिलेश के दावों से यूपी में सियासी उबाल, बोलें- इनके आदमी मांग रहे 36 सीट
X

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी और दावों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसा दावा कर दिया है, जिसने यूपी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

अखिलेश का कहना है कि ओमप्रकाश राजभर के एक आदमी ने उनसे 36 सीटों की मांग की है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि सीटों को लेकर बातचीत किस स्तर पर हुई है। अखिलेश इससे पहले भी कई दलों के नेताओं के उनके संपर्क में होने और बातचीत चलने का दावा कर चुके हैं।

'बूथ पर असली लड़ाई PDA कार्यकर्ता लड़ेंगे'

बुधवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। वोटर लिस्ट और कथित वोट कटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बूथ पर असली लड़ाई PDA के कार्यकर्ता लड़ेंगे। सपा ने वोटर लिस्ट को सही तरीके से संभाला है और वोट चोरी नहीं होने दी।

अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि एक करोड़ 27 लाख वोट कट गए हैं, तो समाजवादी पार्टी ने समय-समय पर इस बारे में जो कहा है, उसे कॉपी-पेस्ट कर लिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था की तरह आधार को भी वोटर लिस्ट से जोड़ देना चाहिए।

'अब लड़ाई 80-20 नहीं, 95-5 की है'

अखिलेश यादव ने चुनावी समीकरण पर बात करते हुए कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 की है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के बीजेपी के दावे को जुमला बताया। डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि गोरखपुर का चुनाव बेईमानी से जीता गया और काशी को डुबा दिया गया।

कानून-व्यवस्था और सरकारी विभागों पर भी उठाए सवाल

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। नियुक्ति पत्र बांटने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार है।

खजांची के जन्मदिन का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने त्योहारों के मौके पर मिलने-जुलने और मिठाई खाने की बात भी कही। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती का जिक्र किया। साथ ही खजांची को याद करते हुए कहा कि वह आज 10 साल का हो गया है। अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी ने आज तक उसका जन्मदिन नहीं मनाया।

अयोध्या जाने के सवाल पर क्या बोले अखिलेश?

प्रेसवार्ता के दौरान जब अखिलेश यादव से अयोध्या जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं और वह केदारेश्वर भी जाएंगे। PDA को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मतलब पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद है। अखिलेश ने यह भी कहा कि उनके घर में शिव और राम गोपाल दोनों पहले से हैं और दोनों चाचा उनके साथ हैं।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story