Rajpal Singh Yadav Death: अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, सैफई गांव में होगा अंतिम संस्कार

Rajpal Singh Yadav Death: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 9 Jan 2025 8:10 AM IST (Updated on: 9 Jan 2025 10:02 AM IST)
Rajpal Singh Yadav Death
X

Rajpal Singh Yadav Death

Rajpal Singh Yadav Death: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज निधन हो गया। राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। अब उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। राजपाल सिंह यादव काफी समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहाँ आज इलाज के दौरान उनका सुबह लगभग चार बजे निधन हो गया। अब उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव सैफई में होगा। राजपाल सिंह यादव के निधन पर सपा नेता और उनके भाई रामगोपाल यादव ने दुःख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए रामगोलाप यादव ने लिया कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह यादव का आज सुबह चार बजे अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक जांच सैफई में आज दोपहर के बाद किया जायेगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति।

राजनीति से दूर रहे राजपाल यादव

राजपाल यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव से छोटे थे और चौथे नंबर के भाई थे। जबकि शिवपाल यादव से बड़े थे। राजपाल यादव को लेकर बताया जाता है कि उन्होंने जैन इंटर कॉलेज मैनपुरी से 12वीं तक की पढ़ाई की और उसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की। सन सेंट्रल वेलफेयर में अधीक्षक के पद पर 1978 में तैनात हुए। सन 2006 में उन्होंने रिटायरमेंट लें ली। राजपाल यादव ने कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी प्रेमलता ने राजनीति में कदम रखा और समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। राजपाल यादव की दो बेटी है जिसमें बड़े बेटे का नाम अभिषेक यादव है तो छोटे बेटे का नाम आर्यन है। अभिषेक यादव इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष है और लगातार दो बार से अध्यक्ष चुने जा रहे हैं।

सैफई में आज होगा राजपाल यादव का अंतिम संस्कार

राजपाल यादव का आज उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा।उनके अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जसवंतनगर से सपा की विधायक शिवपाल यादव, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत सपा परिवार मौके पर मौजूद रहेगा

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story