UP News: पूजा पाल का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कही बड़ी बात ! सपा अध्यक्ष ने गृहमंत्री को क्यों लिखा पत्र

UP News: रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में आज दिव्यांगजनों और किसानों का बुरा हाल है।

Virat Sharma
Published on: 24 Aug 2025 3:44 PM IST (Updated on: 24 Aug 2025 3:54 PM IST)
UP News: पूजा पाल का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कही बड़ी बात ! सपा अध्यक्ष ने गृहमंत्री को क्यों लिखा पत्र
X

UP News: राजधानी में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में आज दिव्यांगजनों और किसानों का बुरा हाल है। किसान आज लाइनों में खड़े हुए हैं प्रदेश में खाद्य की कमी है। सरकार खाद्य की पूर्ति नहीं कर पा रही है। सरकार बताए कि खाद्य कहां है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो पीडीएफ पाठशाला का काम शुरू किया था जिन जिन लोगों ने पीडीएफ पाठशाला शुरू किया था उनके खिलाफ एफआईआर होने वाली है। अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन को लेकर कहा कि जो इलेक्शन कमीशन को लेकर लड़ाई चली रही है। उसमें इलेक्शन कमीशन डीएम के पीछे डीएम चुप रहे हैं और डीएम सीओ के पीछे और लेखपाल को आजादी दे रहे हैं खेल खेलने के लिए क्योंकि सरकार के पास सच्चाई नहीं है बताने के लिए इलेक्शन कमीशन ने अभी तक मेल नहीं किया। अखिलेश ने कहा जो मृतक है उनका प्रमाण पत्र तो होना चाहिए।

समाजवादी पार्टी से जुड़े कई नेता जेल में है

130वें संविधान संशोधन विधेयक पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को पता थी ये बात कि एक दिन ऐसा विधेयक आएगा ही इसलिए कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने अपने सभी मुकादमे वापस ले लिए। अपने तो लिए अपने साथ उपमुख्यमंत्री के भी मुकादमे वापस लिए और जो इस विधेयक को ला रहे हैं उन्होंने कई जगह ये स्वीकार किया है कि उन पर झूठे मुकदमे लगे थे। तो उन्हें अगर झूठा फंसाया गया था तो किसी और को भी फंसाया जा सकता है।

सरकार विपक्ष के लोगों को परेशान करना चाहती है। वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए उन्होंने ये विधेयक लाया।पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है, आजम खान, गायत्री प्रजापति, इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव सभी जेलों में हैं। आपकी अब्बास को भी थोड़ी राहत मिली है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र

प्रेसवार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजा पाल द्वारा सपा अध्यक्ष को लिखे पत्र को लेकर अखिलेश ने पूजा पाल का नाम लिए बगैर कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक पत्र लिखा है। वही अखिलेश यादव ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा हो यह समझ में नहीं आता है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है कि इसके निष्पक्ष जांच कराई जाए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Former Reporter Mail ID - svirat67@gmail.comsvirat67@gmail.com

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story