TRENDING TAGS :
Aligarh News: अभ्युदय कोचिंग आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून तक बढ़ी
Aligarh News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 5 जून 2026 कर दी गई है।
Aligarh News (Social Media) (11).jpg
Aligarh News:-मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 5 जून 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री अभ्युदय सचिवालय लखनऊ द्वारा शैक्षिण सत्र 2026-27 के लिए संशोधित समय सारिणी जारी होने के बाद छात्रों को एक और मौका मिला है।
अलीगढ जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक ने बताया। कि योजना के तहत रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 6 से ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए फार्म सभी संलग्न दस्तावेजों के साथ इसी कार्यालय में जमा करने होंगे।
पात्रता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया। कि जेईई और नीट के लिए विज्ञान वर्ग में कक्षा 11-12 में अध्यनरत या उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी-पीसीएस की तैयारी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। वहीं एनडीए, सीडीएस, क्लैट, एसएससी, बैंकिंग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, टीजीटी व पीजीटी परीक्षाओं के लिए शैक्षिक अर्हता संबंधित परीक्षा के अनुरूप होनी चाहिए।
अलीगढ जिला स्तरीय गठित समिति के निर्णय के अनुसार छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। किसी भी जानकारी के लिए छात्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दूरभाष नंबर 8077299645 और 7827309160 पर संपर्क कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देना है।


