TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में अनुदानित विद्यालयों पर शासन सख्त, आदेश मिलते ही होगी कार्रवाई: डीआईओएस
Aligarh News: अलीगढ़ में अनुदानित विद्यालयों से जुड़े प्रकरण पर शासन गंभीर नजर आ रहा है। डीआईओएस ने कहा कि विभागीय आदेश मिलते ही संबंधित मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जिले के चिन्हित माध्यमिक विद्यालयों को अनुदानित श्रेणी में शामिल करने के प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा विभाग छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा जरूरतमंद और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना है, और इसी उद्देश्य से सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही हैं।
अलीगढ डॉ पूरन सिंह ने बताया। कि इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अभी तक कोई औपचारिक विभागीय आदेश या निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। केवल उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से शिक्षा निदेशक माध्यमिक को संबोधित एक पत्र ई-मेल के माध्यम से मिला था। चूंकि सक्षम स्तर से स्पष्ट आदेश अभी तक नहीं आए हैं, इसलिए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई फिलहाल लंबित है।
अलीगढ डीआईओएस ने कहा।कि शासन की प्राथमिकता विद्यार्थियों तक बेहतर शैक्षिक सुविधाएं पहुंचाना है। शिक्षा विभाग उसी भावना के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर रहा है। जैसे ही शासन या शिक्षा निदेशालय से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अलीगढ शिक्षा विभाग का मानना है। कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रक्रिया को विधिसम्मत और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि छात्रहित सुरक्षित रहे और भविष्य में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है। कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विभागीय आदेश की प्रतीक्षा करें।


