Aligarh News: 1.142 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास सामने आया

Aligarh News: अलीगढ़ के गोधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रुपकिशोर उर्फ अन्नाडू को 1,142 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 25 Aug 2026 5:16 PM IST
Aligarh News: 1.142 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास सामने आया
X

Aligarh News

Aligarh News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोधा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को थाना गोधा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रुपकिशोर उर्फ अन्नाडू पुत्र बुद्धसैन, निवासी ग्राम इस्माईलपुर, थाना गोधा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1,142 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना गोधा में मु.अ.सं. 104/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी है।

11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस की जांच में सामने आया कि रुपकिशोर उर्फ अन्नाडू के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, मारपीट और जुआ अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 14/25 और 01/24 थाना गोधा तथा मु.अ.सं. 596/23 और 556/23 थाना अतरौली के मामले शामिल हैं।इसके अलावा उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट और जुआ अधिनियम से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना गोधा में मु.अ.सं. 89/26 के तहत धारा 333/74/351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।

गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष गोधा नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में गांजे की तस्करी में लंबे समय से लिप्त बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और कहां सप्लाई करता था। पुलिस उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास तोमर, कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल मुकुल भड़ाना की टीम की अहम भूमिका रही। अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story