TRENDING TAGS :
Aligarh News: जनपद में 15 फुट के गाटर ले उड़ा शातिर चोर, बुग्गी समेत रंगे हाथ पकड़ा गया 'छोटू'
Aligarh News: अलीगढ़ में 15 फुट लंबे गाटर चोरी करने वाले शातिर चोर छोटू को पुलिस ने बुग्गी समेत रंगे हाथ पकड़ लिया।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने चोरी की वारदात का 72 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 15-15 फुट लंबे 3 लोहे के गाटर और एक बुग्गी बरामद की है। आरोपी की पहचान अवधेश उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला?
मामला 18 अगस्त 2026 का है। थाना टप्पल क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के आगे रखे 3 लोहे के गाटर किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए हैं। इस तहरीर के आधार पर थाना टप्पल में मु0अ0सं0 476/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम लगातार मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी थी।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
गुरुवार, 21 अगस्त 2026 को थाना टप्पल पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गाटर चोरी से संबंधित एक व्यक्ति चोरी के माल के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त अवधेश उर्फ छोटू पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम बाजौता, थाना टप्पल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए 3 गाटर, जिनकी लंबाई करीब 15 फुट बताई जा रही है, और घटना में इस्तेमाल की गई 1 बुग्गी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बढ़ाई गई धारा
बरामदगी के आधार पर इस मुकदमे में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है, जो चोरी की संपत्ति को रखने से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। टप्पल पुलिस का कहना है। कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कि क्या वह पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। क्षेत्र में लोहे के सामान की चोरी की कुछ अन्य घटनाओं में भी इसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना टप्पल के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा, उप निरीक्षक मृणाल गुप्ता, कांस्टेबल सन्नीपाल और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। अलीगढ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


