Aligarh News : डीएम अविनाश कुमार सख्त, खनन माफियाओं के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान

Aligarh News : जेवर सीमा से सटे खैर क्षेत्र में 31 संदिग्ध उपखनिज भंडारण स्थलों की जांच शुरू, अवैध खनन पर प्रशासन सख्त।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Jun 2026 8:21 PM IST
Aligarh News : डीएम अविनाश कुमार सख्त, खनन माफियाओं के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा अभियान
X

Aligarh News  

Aligarh News:-18 जून। जिले में अवैध खनन और उपखनिजों के अनधिकृत भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जेवर सीमा से सटे खैर क्षेत्र में 31 स्थानों पर उपखनिजों का संदिग्ध भंडारण मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब इन सभी स्थलों की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अलीगढ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रमोद कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग, खान विभाग तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में 31 ऐसे स्थल चिन्हित किए गए, जहां उपखनिजों का भंडारण पाया गया। पहले इनके निस्तारण के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

अलीगढ प्रशासन ने अब प्रत्येक स्थल पर भंडारित उपखनिजों से संबंधित रॉयल्टी, परिवहन प्रपत्रों और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान अभिलेखों की वैधता और भंडारण की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है। तो संबंधित पक्षों पर नियमानुसार रॉयल्टी, खनिमुख मूल्य और अर्थदंड लगाया जाएगा।

अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य खनिज संपदा का संरक्षण, राजस्व हानि की रोकथाम और खनन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है। कि अवैध खनन या बिना अनुमति उपखनिज भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय नागरिकों ने अवैध खनन पर सख्ती के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे राजस्व और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story