TRENDING TAGS :
Aligarh News: "AMU कैम्पस में दर्दनाक हादसा: मां से फोन पर बात के बाद बीए की छात्रा ने की सुसाइड"
Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में बीए की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: 12 अगस्त 2026 एएमयू कैम्पस स्थित आईजी हॉल में देर रात एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका बीए सेकंड ईयर की छात्रा बताई जा रही है, जो 28 तारीख को कोलकाता के हावड़ा से वापस कैम्पस लौटी थी। पुलिस और एएमयू प्रशासन के अनुसार घटना देर रात आईजी हॉल के एक कमरे में हुई। बताया जा रहा है। कि छात्रा की फोन पर अपनी मां से कहा-सुनी हो गई थी। इसी के बाद उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही एएमयू की टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रॉक्टर ने दी जानकारी
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "हमें देर रात सूचना मिली थी कि आईजी हॉल में एक छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया है। विश्वविद्यालय की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। छात्रा बीए सेकंड ईयर में पढ़ती थी और हाल ही में घर से वापस लौटी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना से बेहद दुखी है। हम परिवार के संपर्क में हैं। और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।" प्रॉक्टर ने आगे कहा कि छात्रों की काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय में व्यवस्था है। और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल मदद भी ली जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है। कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का एंगल सामने आ रहा है। फोन कॉल की डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जरूरत है बात करने की
इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित तनाव, अकेलापन या किसी पारिवारिक समस्या से गुजर रहा है। तो चुप न रहें। किसी दोस्त, परिवार के सदस्य, शिक्षक या काउंसलर से बात करें। भारत में मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए आप टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या 112 पर कॉल कर सकते हैं। एएमयू में भी स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर उपलब्ध है। पुलिस ने अपील की है। कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और जांच में सहयोग करें।


