Aligarh News: एएमयू छात्र कौस्तुभ राघव को लखनऊ में मिला उदीयमान खेल सम्मान, अलीगढ़ का बढ़ा मान

Aligarh News : एएमयू के छात्र कौस्तुभ राघव को लखनऊ में उदीयमान खेल सम्मान मिला, निशानेबाजी में उपलब्धि से अलीगढ़ का नाम रोशन हुआ।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 Jun 2026 11:39 AM IST
Aligarh News: एएमयू छात्र कौस्तुभ राघव को लखनऊ में मिला उदीयमान खेल सम्मान, अलीगढ़ का बढ़ा मान
X

Aligarh News

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र एवं नेशनल शूटर कौस्तुभ राघव को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में खेल जगत के प्रतिष्ठित "श्री शिवराज सिंह तिलक कुंवरि उदीयमान खेल सम्मान" से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम भी प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।

गोमती नगर स्थित एसकेडी अकैडमी में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश की विभिन्न विधाओं से जुड़े 36 प्रतिभाशाली मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर मौजूद रहे। अध्यक्षता लोक सेवा संघ के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने की।

नेशनल स्तर पर अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा चुके कौस्तुभ राघव को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ष 2026 में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वह उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। बुलंदशहर जनपद के गांव पढ़ा कमौना निवासी कौस्तुभ वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 10 के छात्र हैं तथा समारोह में सम्मानित 36 प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र के मेधावी रहे।

अलीगढ एएमयू के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने कौस्तुभ की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कौस्तुभ भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एएमयू और देश का नाम और ऊंचा करेंगे। कौस्तुभ राघव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, एएमयू के शिक्षकों तथा शुभचिंतकों को दिया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story