TRENDING TAGS :
Aligarh News: मांस संग आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ की टीम का बड़ा खुलासा
Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ की टीम ने मौके से मांस बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू की।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: हरदुआगंज थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हरदुआगंज थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इरफान पुत्र होते खाँ निवासी राज खान नगला थाना गोधा जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद मांस वन्य जीव नीलगाय का प्रतिबंधित मांस बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 265/26 धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अलीगढ पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 08 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP 81 BR 2459 भी बरामद की गई है। इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी हरदुआगंज हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल आयुष चौधरी और कांस्टेबल चालक ललित कुमार शामिल रहे। अलीगढ पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


