Aligarh News: हाईड्रा पर सवार हुए नए ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

Aligarh News: अलीगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल सिंह लोधी का हाईड्रा और जेसीबी से फूलों की बारिश के बीच भव्य स्वागत किया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 July 2026 9:54 AM IST
Aligarh News: हाईड्रा पर सवार हुए नए ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश
X

Aligarh News

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल सिंह लोधी के पहली बार अलीगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। सासनी गेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का ऐसा माहौल देखने को मिला कि पूरन लाल सिंह लोधी को हाईड्रा क्रेन में बैठाकर माल्यार्पण किया गया, जबकि जेसीबी मशीनों से उन पर पुष्प वर्षा की गई। पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर पूरन लाल सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संगठन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूती के दम पर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया तथा कहा कि सभी को मिलकर जनता के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना होगा। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।अलीगढ़ में नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के स्वागत का यह आयोजन पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रतीक बताया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story