Aligarh News : अलीगढ़ में CDO का सख्त संदेश, पात्र वंचित मिला तो अफसरों पर होगी कार्रवाई

Aligarh News : अलीगढ़ में CDO योगेंद्र कुमार का सख्त रुख, स्वच्छता योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2026 3:40 PM IST
Aligarh News : अलीगढ़ में CDO का सख्त संदेश, पात्र वंचित मिला तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
X

Aligarh News:-4 जून 2026 जिले में स्वच्छता मिशन को लेकर CDO योगेंद्र कुमार का सख्त अंदाज देखने को मिला। गुरुवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र तक न पहुंचा तो जिम्मेदारों पर गाज गिरेगी।

CDO ने 2026-27 के लिए 8000 व्यक्तिगत शौचालय बनाने की वित्तीय मंजूरी देते हुए दो टूक कहा, "अपात्र को लाभ भले न मिले, लेकिन एक भी पात्र वंचित रहा तो बर्दाश्त नहीं होगा।" सभी ग्राम सचिवों और ADO पंचायत से लिखित प्रमाण-पत्र मांगा गया है कि उनके क्षेत्र में कोई पात्र परिवार छूटा नहीं है।

सामुदायिक शौचालयों पर सरकार हर महीने 9 हजार रुपये खर्च कर रही है। CDO ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि हर शौचालय से रोज 20 से 50 लोगों को फायदा मिलना ही चाहिए। बड़ी आबादी वाली 10 ग्राम पंचायतों में जहां सबसे ज्यादा पैसा लगा है, वहां खर्च की जांच भी होगी।

RRC सेंटर और सफाई व्यवस्था पर भी CDO सख्त दिखे। तीन दिन के विशेष सफाई अभियान के 'पहले और बाद' की फोटो मांगी गई है। पंचायत घरों में CSC सेंटर न चलाने वाले ADO पंचायत का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। शनिवार को ई-डीएम मनोज राजपूत सभी ADO के साथ वर्चुअल मीटिंग कर पेंच सुलझाएंगे।CDO ने अफसरों को जनप्रतिनिधियों के सम्मान की नसीहत भी दी। वृक्षारोपण पर कहा। कि सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं, उनकी सुरक्षा भी जरूरी है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story