Aligarh: जनगणना-2027 को हाईटेक बनाने की तैयारी, अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में बनेगा विशेषज्ञ सहायता केंद्र

Aligarh News: अलीगढ़ में जनगणना-2027 को सुचारु और हाईटेक बनाने के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष तकनीकी सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 May 2026 4:59 PM IST
Aligarh: जनगणना-2027 को हाईटेक बनाने की तैयारी, अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में बनेगा विशेषज्ञ सहायता केंद्र
X

Aligarh News

Aligarh News: भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) प्रमोद कुमार के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल में तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर्स की टीम तैनात की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत अनुराग किशोर सिंह, मनु भाई झा और गनवीर सिंह को जनगणना नियंत्रण कक्ष में तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम 22 मई से 20 जून तक जनगणना अवधि के दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी और आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष जनगणना कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसके तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को दी गई है। मास्टर ट्रेनर्स NIC के साथ समन्वय स्थापित कर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने का कार्य करेंगे।प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जनगणना-2027 की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और त्रुटिरहित बन सकेगी। साथ ही, फील्ड स्तर पर कार्यरत कार्मिकों को समय पर सहायता मिलने से कार्य में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story