Aligarh News: पुलिस का बड़ा एक्शन, 20.6 किलो गांजा और दोपहिया वाहनों संग 5 तस्कर गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ में सिविल लाइन पुलिस ने 20.6 किलो गांजा और दोपहिया वाहनों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, चार का आपराधिक इतिहास मिला।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 Aug 2026 10:23 PM IST
Aligarh News: पुलिस का बड़ा एक्शन, 20.6 किलो गांजा और दोपहिया वाहनों संग 5 तस्कर गिरफ्तार
X

Aligarh News

Aligarh News: 12 अगस्त 2026 थाना सिविल लाइन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नकद 1070 रुपये, 1 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने 5 लोगों को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कामरान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी हमदर्द नगर,

अट्टे वाली मस्जिद जमालपुर थाना सिविल लाइंस अलीगढ़, मोहित कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी हरि नगर कॉलोनी सासनी हाथरस, मुस्कान पुत्री खुर्शीद निवासी रामनगर बरकाती थाना क्वार्सी अलीगढ़, मुरादन पत्नी बबलू निवासी रजा नगर थाना क्वार्सी अलीगढ़ और विनय गुप्ता पुत्र ब्रजमोहन गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी सासनी हाथरस के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 440/2026 धारा 8/20(b)(ii)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कई पर दर्ज हैं गंभीर मुकदमे

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार लोगों में से 4 का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। मुख्य आरोपी कामरान पर अकेले 11 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एनडीपीएस एक्ट के अलावा गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट और घरेलू हिंसा से जुड़ी धाराएं भी लगी हैं। कामरान पर थाना क्वार्सी, रोरावर, बन्ना देवी और सिविल लाइन में वर्ष 2020 से 2024 के बीच 380/411, 392, 457 जैसी धाराओं में केस चल रहे हैं।दूसरी महिला अभियुक्ता मुस्कान पर भी 3 मुकदमे हैं।

उस पर 2021 और 2022 में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, जबरन वसूली और घर में घुसकर तोड़फोड़ के आरोप हैं।तीसरी अभियुक्ता मुरादन पर आबकारी अधिनियम और मिलावटी सामान बेचने के आरोप में 2022 का केस दर्ज है।विनय गुप्ता पर भी गांजे की तस्करी के 2 पुराने केस हैं। उस पर 2018 में जीआरपी झांसी और सासनी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज मिले हैं। सिर्फ मोहित कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है।

कैसे हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी के निर्देशन में उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 मौ0 समीर, उ0नि0 संतोष कुमार के नेतृत्व में कां0 टिंकू, कां0 सनीश कुमार, म0कां0 पायल तोमर और म0कां0 शिवानी पाल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का मानना है। Y कि यह गिरोह अलीगढ़ और हाथरस के आसपास के इलाकों में गांजे की सप्लाई करता था। बरामद दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल भी तस्करी में किया जाता था।अलीगढ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है। कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे बेचा जाना था। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story