Aligarh News: 2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस सक्रिय, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत

Aligarh News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलीगढ़ कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। 3 अगस्त की बैठक में संगठन को मजबूत करने, निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा और बड़े बदलावों पर चर्चा होने के संकेत हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 July 2026 7:41 PM IST
Aligarh News: 2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस सक्रिय, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत
X

Aligarh News

Aligarh News: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अलीगढ़ में संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, रेलवे रोड पर आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नावेद खान ने संयुक्त रूप से जारी सूचना में स्पष्ट किया है। कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा जनाधार बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों के अनुरूप संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

जिला कांग्रेस ने सातों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और पदाधिकारियों से अपने आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने का भी आह्वान किया है। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, प्रधान, बीडीसी सदस्य, पूर्व सांसद, विधायक तथा वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है।बैठक में पूर्व विधायक एवं पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है। कि 2027 के चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर मजबूत बनाना ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story