TRENDING TAGS :
Aligarh News: ठेकेदार और मजदूरों पर दबंगों का हमला; पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को दबोचा
Aligarh News: अलीगढ़ के अकराबाद में दबंगों का तांडव: ठेकेदार और मजदूरों से मारपीट, तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
Aligarh News: अकराबाद थाना क्षेत्र के पनेठी चौकी इलाके में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात कुछ दबंगों ने ठेकेदार लक्ष्मी कांत और उसके मजदूरों के साथ जमकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लक्ष्मी कांत ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने लेबरों के साथ काम पर था, तभी कुछ लोगों ने आकर उसके साथ और उसकी लेबर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाकर धमकाया। सूचना मिलते ही थाना अकराबाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंची।
अकरबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की गई।अकरबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक व्यक्ति कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और तमंचा बरामद हो गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगा दी गई हैं। और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोरतम धाराओं में कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थाना अकराबाद पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


