Aligarh News : अलीगढ़ में साइबर सुरक्षा अभियान, एसएसपी ने छात्रों को दिए डिजिटल सुरक्षा टिप्स

Aligarh News :अलीगढ़ में साइबर सुरक्षा अभियान, एसएसपी ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 16 May 2026 11:25 AM IST
Aligarh News : अलीगढ़ में साइबर सुरक्षा अभियान, एसएसपी ने छात्रों को दिए डिजिटल सुरक्षा टिप्स
X

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना अकराबाद क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद में आयोजित साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताए साइबर अपराधियों के हथकंडे

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।

उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी समेत साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत डाटा साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी।

साइबर हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया की दी जानकारी

एसएसपी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने से साइबर ठगी के मामलों में राहत मिलने की संभावना बढ़ जाती है।मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा पर भी दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला सहायता हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी।

सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट उपयोग ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story