Aligarh News: अलीगढ़ में पौधों की जियो टैगिंग में लापरवाही पर डीएम सख्त, 13 विभागों को दिए निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ में पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की धीमी प्रगति पर डीएम अविनाश कुमार ने नाराजगी जताई। 13 विभागों को तत्काल जियो टैगिंग पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 Aug 2026 5:10 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में पौधों की जियो टैगिंग में लापरवाही पर डीएम सख्त, 13 विभागों को दिए निर्देश
X

Aligarh News

Aligarh News: जिले में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाने के बाद अब उनकी जियो टैगिंग को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति और पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान 13 विभागों की जियो टैगिंग की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि इससे पौधरोपण स्थलों की वास्तविक स्थिति का अनुश्रवण और सत्यापन किया जाता है। ऐसे में जियो टैगिंग में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर जियो टैगिंग पूरी करने के निर्देश दिए।

पौधे लगाना ही काफी नहीं, बचाना भी जरूरी’

बैठक में मियांवाकी पद्धति से किए गए वृक्षारोपण की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों से मियांवाकी पद्धति से लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति, संरक्षण और देखभाल की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों का जीवित रहना और उनका संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। डीएम ने संबंधित विभागों को पौधों की नियमित निगरानी करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और समय-समय पर सिंचाई एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कागजों पर पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखते हुए बड़ा करना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वास्तविक परिणाम सामने आ सकें।अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने वृक्षारोपण से जुड़े सभी कार्यों में गंभीरता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन डीएफओ शिवम कुमार ने किया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story