TRENDING TAGS :
Aligarh News: ई-बस स्टॉप पर छापा, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 4 युवतियां हिरासत में
Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी में ई-बस स्टॉप पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारा, चार युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Aligarh E-Bus Stop Raid
Aligarh News: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए ई-बस स्टॉप अब गलत कारणों से चर्चा में हैं। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में जीटी रोड पर मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर बने ई-बस स्टॉप को कुछ लोगों ने धंधे का अड्डा बना लिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां देर रात तक तथाकथित लड़कियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की थी। लोगों का कहना था कि जीटी रोड किनारे बने इस ई-बस स्टॉप पर शाम ढलते ही 3-4 लड़कियां आकर खड़ी हो जाती हैं। और आते-जाते लोगों को इशारे करती हैं। कई बार ऑटो और प्राइवेट गाड़ियों से लोग आते हैं। और बातचीत के बाद चले जाते हैं। इस वजह से यहां से गुजरने वाले परिवारों और महिलाओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। साथ ही इस रूट पर ई-बस का इंतजार करने वाले यात्रियों में भी दहशत है।
लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कल देर रात सीओ द्वितीय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर जीटी रोड पर स्थित ई-बस स्टॉप पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने करीब 4 लड़कियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है। कि हिरासत में ली गई लड़कियों में एक नाबालिग भी शामिल है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस सभी को पकड़कर बन्नादेवी थाने ले आई और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है। कि ये लड़कियां अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं। और पिछले कई दिनों से यहां आ रही थीं। पुलिस यह भी पता लगा रही है। कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा, जो इन लड़कियों से यह काम करा रहा है।
वहीं इस मामले में सीओ द्वितीय ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि ई-बस स्टॉप पर कुछ लड़कियां संदिग्ध अवस्था में खड़ी रहती हैं। और यात्रियों को परेशान करती हैं। सूचना पर कार्रवाई की गई है, 4 लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।और मांग की है। कि सभी ई-बस स्टॉप पर रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए, ताकि सार्वजनिक सुविधा का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।


