Aligarh News: अलीगढ़ में दूध डील पर किसानों का बवाल, ट्रंप का पुतला छीनने पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Aligarh News: अलीगढ़ में दूध डील के खिलाफ किसानों का हंगामा, ट्रंप का पुतला छीनने पर पुलिस से धक्का-मुक्की, कलेक्ट्रेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2026 4:07 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में दूध डील पर किसानों का बवाल, ट्रंप का पुतला छीनने पर हाईवोल्टेज ड्रामा
X
 Aligarh News

Aligarh News: भारत-अमेरिका दूध डील को लेकर अलीगढ़ के किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर उबाल मार गया। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अमेरिकी दूध आयात समझौते के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू होते ही माहौल गरमा गया। किसानों ने ‘अमेरिकी राष्ट्रपति मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से अलर्ट थी। पुतले में आग लगती, उससे पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने झपट्टा मारकर पुतला छीन लिया।

बस फिर क्या था। पुतले की छीना-झपटी में पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसानों का आरोप है कि अमेरिका से सस्ता दूध आने पर देसी डेयरी उद्योग बर्बाद हो जाएगा। ‘हमारा दूध बिकेगा 20 रुपये, उनका आएगा 15 में, तो गाय-भैंस कौन पालेगा?’ एक बुजुर्ग किसान नेता गुस्से में बोले।प्रदर्शनकारियों ने कहा। कि यह डील देश के 8 करोड़ दुग्ध उत्पादकों के ‘इश्क’ यानी रोजी-रोटी पर सीधा हमला है। अमेरिका अपने सब्सिडी वाले दूध पाउडर से भारतीय बाजार पाटना चाहता है।

हंगामे के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने एसीएस के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डील तुरंत रद्द करने और किसानों को एमएसपी की गारंटी देने की मांग की गई।अलीगढ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर करीब दो घंटे तक नारेबाजी चलती रही। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी। कि अगर सरकार ने डील वापस न ली तो आंदोलन और तेज होगा। फिलहाल अलीगढ़ में दूध की डील ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story