Aligarh News: दशहरा मेले में गुम हुई 2 साल की बच्ची, गौंडा पुलिस ने 2 घंटे में परिजनों से मिलाया

Aligarh News: अलीगढ़ के गौंडा दशहरा मेले में गुम हुई 2 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत दो घंटे में परिजनों से मिलाया, परिवार ने जताया आभार।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 Oct 2026 10:54 AM IST
Aligarh News:  दशहरा मेले में गुम हुई 2 साल की बच्ची, गौंडा पुलिस ने 2 घंटे में परिजनों से मिलाया
X

Aligarh News: जनपद में थाना गौंडा पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए दशहरा मेले में गुम हुई 2 वर्षीय मासूम बच्ची को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

घटना का संक्षिप्त विवरण के अनुसार दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को समय करीब 5:00 बजे कस्बा गौंडा में आयोजित दशहरा मेले के दौरान पुलिस टीम गश्त पर थी। मेले में भारी भीड़ थी और रावण दहन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक करीब 2 वर्षीय बच्ची अकेले घूमती और रोती हुई मिली। बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी और डरी हुई थी।

पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे शांत कराया। जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश, शीघ्र बरामदगी एवं रास्ता भटके हुए बच्चों को परिजनों से मिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत थाना गौंडा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने मेले में अनाउंसमेंट कराया और आसपास के लोगों से बच्ची के माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से गुमशुदा बालिका के परिजनों के बारे में जानकारी मिली। परिजन मेले में बच्ची को तलाश रहे थे और काफी परेशान थे। सत्यापन के बाद बालिका को उसकी माताजी एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसौंदिया थाना गौंडा, उप निरीक्षक आनंद कुमार लोधी और महिला उप निरीक्षक सुमनलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अलीगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल लगातार गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में सफल साबित हो रहा है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। पुलिस ने अपील की है। कि मेले में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और भीड़ में उनका हाथ पकड़कर रखें।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story