Aligarh News : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अलीगढ़ पुलिस लाइन गुरुद्वारे में अरदास

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस लाइन गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अरदास, एसएसपी नीरज जादौन ने संगत में शिरकत की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 Jun 2026 1:23 PM IST
Aligarh News : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर अलीगढ़ पुलिस लाइन गुरुद्वारे में अरदास
X

Aligarh News

Aligarh News:-श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर अलीगढ़ पुलिस लाइन स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर गुरु घर में मत्था टेका और कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में संगत द्वारा श्रद्धा भाव से गुरु अर्जुन देव जी को याद किया गया।धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत अरदास की गई, जिसमें देश, समाज और सभी लोगों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन श्रद्धापूर्वक अरदास और संगत के साथ किया गया।इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जनपद के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सभी ने गुरु अर्जुन देव जी के त्याग, बलिदान और मानवता के प्रति उनके संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने इस अवसर पर कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, धैर्य और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता नजर आया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story