TRENDING TAGS :
Aligarh News: डीजे की धुन पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, थाना प्रभारी ने लोगों से की शांति की अपील
Aligarh News: हरदुआगंज में डीजे की धुन पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। थाना प्रभारी ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का जज्बा पूरे अलीगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने अपने पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा पैरिटो धाम से शुरू होकर पूरे हरदुआगंज कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस थाने पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए गए और पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते चल रहे थे। गले में तिरंगे वाले गमछे और हाथों में झंडे लिए पुलिसकर्मियों को देखकर आमजन में भी उत्साह का माहौल बन गया। छोटे-छोटे बच्चे भी पुलिस के साथ झंडा लेकर चल पड़े।
इस अवसर पर थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने कस्बे के लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शांतिप्रिय और अनुशासित तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि हमारे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनी रहे। थाना प्रभारी ने युवाओं से कहा कि सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट न करें और अफवाहों से बचें। पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हरदुआगंज पुलिस की इस पहल की कस्बे के लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था। कि पुलिस द्वारा इस तरह से तिरंगा यात्रा निकालने से देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। थाने के बाहर भी पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर फोटो खिंचवाते नजर आए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरदुआगंज क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का माहौल पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाए।


