Aligarh News: इगलास सीओ ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Aligarh News इगलास सीओ ने थाना गोण्डा में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच के सख्त निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 July 2026 11:01 AM IST
Aligarh News: इगलास सीओ ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
X

Aligarh News

Aligarh News: जनपद में लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी इगलास ने थाना गोण्डा में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।बैठक के दौरान प्रत्येक विवेचना की प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया गया और लंबित मामलों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्यों के आधार पर की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने गंभीर और संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनकी प्रभावी विवेचना कर शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचकों को चेतावनी दी गई कि किसी भी मामले में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अर्दली रूम के दौरान विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता बेहतर बनाने, साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन करने तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी के अनुरूप केस डायरी तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी विवेचक नियमित रूप से अपने लंबित मामलों की समीक्षा करें और तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।इस दौरान थाना गोण्डा के पुलिस अधिकारी एवं समस्त विवेचक मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि ऐसे नियमित समीक्षा कार्यक्रमों से लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण होगा और आम जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story