TRENDING TAGS :
Aligarh News: इगलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट-चोरी की योजना बना रहे 4 बदमाश गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में पुलिस ने लूट और चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू और मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
Aligarh News
Aligarh News: जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसोदिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास कोतवाली प्रभारी डी.के. सिसोदिया ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 250/2026, धारा 313 बीएनएस एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम हेली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस; विजय सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी खाड़ा, थाना बल्देव दाऊजी, जनपद मथुरा; भरत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कनजोली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस तथा सचिन पुत्र यतेन्द्र सिंह निवासी कनजोली, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और मारुति स्विफ्ट कार संख्या UP86AT3562 बरामद की है। बरामद कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ आगरा और हाथरस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विजय सिंह पर भी पूर्व में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। भरत कुमार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में भी केस दर्ज हैं।इस कार्रवाई को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार, महीपाल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


