TRENDING TAGS :
Aligarh News: 15 साल पुराने हत्या कांड के गवाहों को धमकाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Aligarh News: इगलास पुलिस ने 2011 के हत्या कांड के गवाहों को धमकाने और मारपीट करने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
Aligarh News
Aligarh News: इगलास थाना क्षेत्र में 15 साल पुराने चर्चित हत्या कांड के गवाहों को धमकाने और उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।अलीगढ पुलिस के अनुसार, वर्ष 2011 में दर्ज हत्या के मुकदमे (मु0अ0सं0 712/2011) से जुड़े गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा था। आरोप है। कि गवाहों के साथ मारपीट कर उन्हें अदालत में गवाही देने से रोकने का प्रयास किया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना इगलास में मु0अ0सं0 330/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में इगलास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेन्द्र, विजय, रिंकू उर्फ कमल, अनिल तथा प्रेमचन्द्र, सभी निवासी ग्राम बैलोठ, थाना इगलास को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।अलीगढ इगलास थाना प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2011 के हत्या प्रकरण से भी जुड़े रहे हैं।
गवाहों को डराने-धमकाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसौदिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है। कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


