TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांचवीं बार में हुआ सील
Aligarh News: अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में प्रशासन ने 2021 से बिना अनुमति चल रहे एक अवैध ईंट भट्ठे को सील कर दिया। यह कार्रवाई पांचवीं बार की गई, जिसके बाद प्रशासन ने साफ किया कि अब सभी अवैध भट्ठों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Aligarh News
Aligarh News: यूपी में अवैध कारोबारियों की 'सेटिंग' का भट्ठा बैठाने में प्रशासन जुटा है। ताजा मामला इगलास थाना क्षेत्र का है, जहां साल 2021 से 'जुगाड़' के दम पर धुआं उगल रहा एक अवैध ईंट भट्ठा आखिरकार बंद कर दिया गया।अलीगढ़ की नायब तहसीलदार तान्या शर्मा की अगुवाई में टीम ने जब छापा मारा तो भट्ठे के पास न कोई वैध कागज मिला, न ही अनुमति—बस लोकल सेटिंग का खेल चलता मिला।
बताया जा रहा है कि प्रदूषण विभाग पहले भी चार बार इस भट्ठे पर कार्रवाई कर चुका है। हर बार नोटिस और जुर्माना लगाया गया, लेकिन संचालक की 'ऊपर तक पहुंच' ऐसी थी कि कुछ दिन बाद भट्ठा फिर से चालू हो जाता था।इस बार प्रशासन पूरी तरह एक्शन में दिखा। मौके पर ही भट्ठे को सील कर उसका संचालन बंद करा दिया गया। तान्या शर्मा ने साफ कहा कि बिना अनुमति के चल रहे किसी भी भट्ठे को बख्शा नहीं जाएगा। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या है पूरा मामला?
साल 2021 से यह भट्ठा बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रहा था। प्रदूषण विभाग की चार कार्रवाइयों के बाद भी संचालक हर बार 'सेटिंग-गेटिंग' के जरिए रास्ता निकाल लेता था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि इससे निकलने वाला धुआं खेती और स्वास्थ्य, दोनों को नुकसान पहुंचा रहा था।पांचवीं बार हुई इस कार्रवाई के बाद अब इलाके के बाकी ईंट भट्ठों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का संदेश साफ है—अब 'जुगाड़' नहीं, सिर्फ 'कानून' चलेगा। इस कार्रवाई से अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।


