TRENDING TAGS :
Aligarh News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, डंपर से पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Aligarh News: गौण्डा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से दो डंपर, जेसीबी समेत अन्य वाहन भी बरामद किए गए।
अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, डंपर से पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Aligarh News: जिले के थाना गौण्डा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान डंपर चालकों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मौके से दो डंपर, एक जेसीबी, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना गौण्डा को सूचना मिली थी कि ग्राम कुंवरपुर की ओर से दो डंपर और एक जेसीबी के जरिए अवैध खनन कर भ्यामिल मंदिर की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार और थाना गौण्डा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालकों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की।घटना के बाद थाना गौण्डा में मुकदमा संख्या 254/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा खाद्य एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बौबी पुत्र राजेन्द्र निवासी भगतगढ़ी, थाना खैर तथा अजीत सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी मजूपुर, थाना गौण्डा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो डंपर, एक जेसीबी मशीन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य, उपनिरीक्षक शान्तिशरण यादव, सत्यभान सिंह, अभिनव तोमर सहित थाना गौण्डा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।


