Aligarh News: यमुना किनारे कथित अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल में यमुना किनारे कथित अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की, प्रशासन का बयान बाकी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 July 2026 2:26 PM IST
Aligarh News: यमुना किनारे कथित अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
X

Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे एक बार फिर अवैध बालू खनन का खेल खुलेआम जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने प्रशासनिक कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर बालू माफिया बिना किसी डर के मशीनों और वाहनों से अवैध खनन करते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है। कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है। कि बिना किसी वैध अनुमति के यमुना नदी से लगातार बालू निकाली जा रही है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

लोगों का आरोप है। कि कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है और कुछ समय बाद फिर से खनन शुरू हो जाता है।वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है। कि यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान होगा, बल्कि नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी प्रभावित होगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है।फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं। कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासन अवैध बालू खनन पर कब तक कार्रवाई करता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story