TRENDING TAGS :
Aligarh News: वर्षों से टूटी गली से परेशान जवां के लोग, बोले- अब मरम्मत नहीं, चाहिए पक्की सड़क
Aligarh News: अलीगढ़ के जवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित FCI रोड की गली वर्षों से जर्जर हालत में है। स्थानीय लोगों ने बरसात में जलभराव और खराब सड़क से हो रही परेशानी को लेकर पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
Aligarh News (Image Credit-Newstrack)
Aligarh News:-जनपद के जवां नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। FCI रोड स्थित वार्ड नंबर-2 की एक गली पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। टूटी सड़क और खराब रास्ते के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है। कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि बरसात के दिनों में यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या पैदा हो जाती है। पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ती है।
लोगों का आरोप है। कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। वर्षों बीत जाने के बाद भी गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से मांग की है। कि अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि धरातल पर काम दिखाई देना चाहिए। लोगों का कहना है। कि जर्जर सड़क के कारण उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और जल्द से जल्द इस गली का निर्माण कराया जाना चाहिए।
वहीं रविवार को जनप्रतिनिधियों से जानकारी मिलने के बाद बताया गया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा और गली निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
अब देखने वाली बात होगी कि वर्षों से परेशान लोगों को राहत कब तक मिलती है।और जर्जर सड़क का इंतजार कब खत्म होता है।


