TRENDING TAGS :
Aligarh News: खैर में थैला वितरण के दौरान कथित हरकत का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में थैला वितरण कार्यक्रम का वीडियो वायरल, महिला से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप; शिकायत न मिलने से जांच अभी बाकी।
Aligarh Khair Viral Video
Aligarh News: खैर क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने सियासी पारा चढ़ा दिया है। एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई कथित हरकत का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है।वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। कि एक कार्यक्रम में सफेद कुर्ता और भगवा गमछा पहने एक व्यक्ति महिलाओं को थैला वितरित कर रहा है। इसी दौरान पीली साड़ी पहने एक महिला को थैला देते समय व्यक्ति का हाथ कथित तौर पर गलत जगह लग जाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है। कि इसके तुरंत बाद महिला असहज होकर पीछे हट जाती है।
बताया जा रहा है। कि यह वीडियो फेसबुक स्टेटस पर 'Sharma' नाम की आईडी की स्टोरी पर भी लगा हुआ था, जिसके बाद यह तेजी से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया। वायरल वीडियो के दो हिस्से हैं, एक बाहर मैदान में वितरण का है। और दूसरा एक हॉल के अंदर का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के तीखे रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग इसे महिला सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश और वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है। कि पीड़ित महिला की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। और न ही तथाकथित नेता जी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का भी कहना है। कि उनके संज्ञान में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।वीडियो की सत्यता और इसके पीछे का पूरा सच क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
डिस्क्लेमर: न्यूज ट्रैक अपना भारत मीडिया इस वायरल वीडियो, फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


