Aligarh News : खैर के जरारा गांव में खेत से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Aligarh News : अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में खेत में दफन मिली 19 वर्षीय युवती की लाश, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 May 2026 8:02 AM IST
Aligarh News : खैर के जरारा गांव में खेत से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
X

Aligarh News

Aligarh News: जनपद के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां खेत में जमीन के नीचे दबा एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। और जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान गांव जरारा निवासी पूरन सिंह की 19 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में खुदी हुई। मिट्टी दिखाई दी, जिसके बाद उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही खैर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में खेत की खुदाई कराई गई। जहां जमीन के नीचे दबा युवती का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।जबकि पुलिस संभावित आरोपियों और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story