TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पड़ाव मैदान
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर स्थित पड़ाव मैदान में विजयदशमी पर रावण दहन हुआ। जय श्रीराम के जयकारों, आतिशबाजी और मेले में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़।
Aligarh News
Aligarh News: जनपद के खैर कस्बा के अलीगढ़-पलवल रोड स्थित पड़ाव मैदान में विजयदशमी के अवसर पर सोमवार रात रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और हजारों की भीड़ ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा मेला समिति द्वारा विशाल रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था। मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 की शाम से ही पड़ा मैदान में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया। मेले में खिलौने, चाट-पकौड़ी और झूलों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
रात होते-होते जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि दी गई, देखते ही देखते पुतला धू-धू कर जल उठा। पुतला जलते ही आतिशबाजी शुरू हो गई और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए खैर कोतवाली पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
आयोजकों ने बताया कि विजयदशमी का पर्व भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है। कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है। रावण विद्वान था लेकिन उसके अहंकार और अधर्म के कारण उसका विनाश हुआ। आज के समय में भी हमें अपने अंदर के अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी रावण का दहन करना चाहिए।
खैर कस्बा का यह रावण दहन कार्यक्रम देर रात तक चला। लोग अपने परिवार के साथ मेले का आनंद लेते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है। कि खैर का दशहरा मेला आसपास के गांवों में काफी प्रसिद्ध है। और यहां अलीगढ़-पलवल रोड से गुजरने वाले लोग भी रुककर रावण दहन देखने आते हैं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।


