TRENDING TAGS :
Aligarh News: न्याय की आस टूटी तो राष्ट्रपति से लगाई गुहार, अलीगढ़ के शख्स ने मांगी इच्छामृत्यु
Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल निवासी ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेज इच्छामृत्यु की अनुमति और निष्पक्ष जांच की मांग की।
Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए देश के राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित का कहना है। कि लंबे समय से चल रहे विवाद में उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया है। कि उसके पड़ोसी उसके निजी रास्ते से अवैध रूप से रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ कथित रूप से धमकी और अभद्र व्यवहार किया गया।पीड़ित का कहना है। कि मामले को लेकर उसने स्थानीय अधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
पीड़ित ने राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उसने कहा कि लगातार परेशानियों और न्याय न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
पीड़ित के अनुसार, यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा। उसने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।वहीं, इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब देखने वाली बात होगी कि पीड़ित की शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है। और क्या उसे न्याय मिल पाता है।


