Aligarh News: दूध उत्पादन से बदलेगी किसानों की तकदीर, मिनी नन्दिनी योजना से मिलेगा स्वरोजगार का मौका

Aligarh News: अलीगढ़ में मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से आवेदन मांगे गए हैं। योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 Jun 2026 5:20 PM IST
Aligarh News: दूध उत्पादन से बदलेगी किसानों की तकदीर, मिनी नन्दिनी योजना से मिलेगा स्वरोजगार का मौका
X

Aligarh News

Aligarh News: किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना ने नई उम्मीद जगाई है। नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अलीगढ़ जनपद में पात्र किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

अलीगढ़ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक मजबूती का बेहतर माध्यम बन रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले को मिले 8 लक्ष्यों के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से भी 40 लाभार्थियों का चयन किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को योजना का लाभ मिला।उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले को कुल 6 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 3 महिला और 3 पुरुष पशुपालक शामिल होंगे। इसके अलावा प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। इसलिए इच्छुक किसान अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा योजना के नियमों में संशोधन कर प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है। योजना से जुड़कर किसान दुग्ध व्यवसाय अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। विभाग द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र पशुपालक इसका लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकें।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story