Aligarh: नाबालिग हिंदू लड़की मामला: एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, मां ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में नाबालिग हिंदू लड़की के लापता होने का मामला एक माह बाद भी अनसुलझा है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 May 2026 5:00 PM IST
Aligarh: नाबालिग हिंदू लड़की मामला: एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, मां ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई
X

Aligarh News

Aligarh News: टप्पल कस्बे में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 3 मई को एक मुस्लिम युवक नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

पीड़ित नाबालिग की मां का आरोप है कि टप्पल पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही रुपये मांग रही है। मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर धमकी दी और गलत काम भी किया।इससे पहले करणी सेना ने भी पुलिस पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। पुलिस की निष्क्रियता से नाराज भीम आर्मी ने पीड़ित महिला के साथ थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया और तीन से चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर लड़की बरामद नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर टप्पल थाने में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी खैर वरुण कुमार सिंह के अनुसार, वीडियो वायरल करने के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, लेकिन एक माह बाद भी लड़की का पता न चलने से परिजनों का सब्र टूट रहा है। पूरा मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र का है।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story