Aligarh News: लापता दीपेश का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका से जांच तेज

Aligarh News: खैर से लापता दीपेश उर्फ बिट्टू का शव इगलास क्षेत्र में नहर से मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 July 2026 10:28 AM IST
Aligarh News: लापता दीपेश का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका से जांच तेज
X

Aligarh News: खैर पांच जुलाई से लापता युवक दीपेश उर्फ बिट्टू का शव आखिरकार मंगलवार सुबह इगलास क्षेत्र के एक गांव के पास नहर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिनों तक गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश के बाद शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गयाबताया जा रहा है। कि 5 जुलाई को दीपेश अपने तीन दोस्तों के साथ शिवाला नहर पुल पर नहाने गया था। इसी दौरान उसके नहर में डूबने की बात कही गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने लगातार तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब अचानक इगलास क्षेत्र में शव मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों का कहना है। कि जिस स्थान पर शव मिला, वह कथित डूबने वाली जगह से काफी दूर है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है। कि यदि युवक नहर में डूबा था तो उसका शव वहां तक कैसे पहुंचा। इसी वजह से मामला अब केवल हादसे तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि हत्या की आशंका भी गहराती जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। वहीं पुलिस मृतक के साथ मौजूद रहे युवकों समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है। और घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अलीगढ पुलिस का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है। तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story