Aligarh News: मिशन शक्ति-6 एंटी रोमियो टीमों का पहरा, महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन की जानकारी दी

Aligarh News: अलीगढ़ में मिशन शक्ति-6 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमें सक्रिय हैं। बाजारों से लेकर बस स्टैंड तक पुलिस ने गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन सहित सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 Oct 2026 12:26 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत कमर कस ली है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में गठित एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड़, मनचलों और शोहदों द्वारा की जाने वाली अभद्रता और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके लिए एंटी रोमियो टीमें बाजारों, कोचिंग सेंटर, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आसपास भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी कर रही हैं। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी मनचलों पर पैनी नजर रख रहे हैं।

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। टीमों द्वारा उन्हें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस ने महिलाओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति या खतरे की स्थिति में वे तत्काल वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सकती हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने की भी सलाह दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि आपकी एक कॉल पर तत्काल मदद पहुंचेगी।

अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों और महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा विशेष पहल की जा रही है। टीमों द्वारा गांवों में जन चौपाल लगाकर, बस स्टैंड, बाजार, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से जनपद में महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story