Aligarh News: दिनदहाड़े नाबालिग से मोबाइल स्नैचिंग, एक्टिवा सवार 3 बदमाश फरार

Aligarh News: अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में एक्टिवा सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े नाबालिग का मोबाइल छीना। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 July 2026 10:43 AM IST
Aligarh News: दिनदहाड़े नाबालिग से मोबाइल स्नैचिंग, एक्टिवा सवार 3 बदमाश फरार
X

Aligarh News: शहर में बेखौफ बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र की निजामी पुलिया का है, जहां दिनदहाड़े एक्टिवा सवार तीन युवकों ने एक नाबालिग को अपना निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रजा नगर निवासी फैसल अल्वी किसी आवश्यक कार्य से घर से निकला था। जब वह निजामी पुलिया के पास पहुंचा, तभी एक्टिवा पर सवार तीन युवक उसके पास आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।

यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जजरिया चौकी के अंतर्गत बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि इलाके में आए दिन झपटमारी और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। व्यस्त मार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़ित फैसल अल्वी ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है।

कि यदि ऐसे बदमाशों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्नैचिंग की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story