Aligarh News: अलीगढ़ में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 30 फोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 30 मोबाइल बरामद, दिल्ली-नेपाल तक फैले नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Lakshman Singh Raghav
Published on: 6 July 2026 9:32 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 30 फोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
X

Aligarh News

Aligarh News: देहलीगेट थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 30 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है। कि आरोपी चोरी और छिनैती के मोबाइल दिल्ली के रास्ते नेपाल तक सप्लाई करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिर पुत्र असलम निवासी एसके लॉज, भुजपुरा तथा अफसर पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अब्दुल करीम चौराहा, बिस्किट वाली गली, थाना कोतवाली, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बैग में चोरी के मोबाइल भरकर दिल्ली भेजने की तैयारी में थे, तभी चेकिंग के दौरान उन्हें दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हर महीने 70 से 80 मोबाइल फोन दिल्ली भेजते थे, जहां से उन्हें नेपाल तक पहुंचाया जाता था। प्रत्येक मोबाइल पर उन्हें 1,000 से 1,500 रुपये का मुनाफा मिलता था। पुलिस को यह भी आशंका है। कि इस नेटवर्क में मोबाइल के IMEI नंबर बदलने (क्लोनिंग) का खेल भी शामिल है, जिसकी तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

अलीगढ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और अवैध गतिविधियों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अलीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना देहलीगेट पुलिस और सर्विलांस टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, दिल्ली और नेपाल तक फैले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है। कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story