TRENDING TAGS :
Aligarh में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! डकैती की साजिश से POCSO तक, एक ही शाम में 13 पर कार्रवाई
Aligarh News: अलीगढ बन्नादेवी थाना हरिभान सिंह राठौड़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर डकैती की योजना बना रहे 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Aligarh News
Aligarh News: जनपद पुलिस ने रविवार की देर शाम मे जिले भर में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई थाना बन्नादेवी पुलिस की रही, जिसने डकैती की योजना बनाते समय 7 शातिर बदमाशों को हथियारों और कार समेत रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं थाना चंडौस पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि खैर और अकराबाद पुलिस ने 2 वारंटियों को जेल भेजा और अतरौली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में 2 बाल अपचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
सबसे बड़ी कार्रवाई: बन्नादेवी में डकैत गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अलीगढ बन्नादेवी थाना हरिभान सिंह राठौड़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर डकैती की योजना बना रहे 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं - 1. शोएब पुत्र जावेद अली निवासी बदर बाग राबिया मंजिल थाना सिविल लाइन, 2. मोहम्मद हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी हमदर्द नगर ए जमालपुर थाना सिविल लाइन, 3. आमिर पुत्र निसार अहमद निवासी तालिब नगर थाना गोंडा, 4. अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल मुत्तलिब निवासी मोहन नगर एएमयू गैस एजेंसी थाना सिविल लाइन, 5. वारिश पुत्र अनीश निवासी पटवारी नगला थाना क्वार्सी, 6. जिशान पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी नगला पटवारी थाना क्वार्सी, 7. कबीर खान पुत्र निराले खान निवासी सागर कॉम्प्लेक्स थाना क्वार्सी।
इनके पास से पुलिस ने 02 अवैध पिस्टल .32 बोर, 04 जिंदा कारतूस .32 बोर, 02 देशी अवैध तमंचे 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अवैध चाकू, 01 हथौड़ा, 01 पेचकस और 01 कार संख्या UP81DS2889 बरामद की है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बन्नादेवी में मु0अ0सं0 687/2026 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस एवं 3/4/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी बदमाश शातिर किस्म के हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास है। गैंग का मुख्य आरोपी शोएब के खिलाफ पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और सीएल एक्ट के मामले शामिल हैं। मोहम्मद हुसैन पर भी हत्या के प्रयास के 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब्दुल्ला पर तो थाना सिविल लाइन में धारा 302 हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। वारिश पर गैंगस्टर एक्ट सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है। कि ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, उससे पहले ही दबोच लिए गए।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, अभिनव जादौन, रवि पवन कुमार, देवेश कुमार, नरेंद्र प्रताप, निशांत चौधरी, हेड कांस्टेबल श्यामवीर, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार और नीरज की टीम ने अंजाम दिया।
चंडौस में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 4 गिरफ्तार
अलीगढ चंडौस थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला मु0अ0सं0 222/26 धारा 191(2)/191(3)/333/109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित है। दिनांक 11.09.2026 को अभियुक्तों ने वादी के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था और गाली-गलौज व धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में मनोज कुमार पुत्र अशोक सिंह और संजय पुत्र किशन लाल दोनों निवासी ग्राम सुदेशपुर थाना चंडौस को गिरफ्तार किया है।
दूसरा मामला मु0अ0सं0 223/26 का है, जिसमें भी 11.09.2026 को वादिया के घर में घुसकर इसी तरह जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने इसमें अजय कुमार पुत्र भूले सिंह और गोलू कुमार पुत्र भोले उर्फ भूले सिंह दोनों निवासी ग्राम सुदेशपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों ही कार्रवाई उपनिरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल निपेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल चालक रामनाथ गौतम की टीम ने की।
अकराबाद और खैर में 2 वारंटी धरे गए
अलीगढ अकराबाद थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त गनेशी लाल पुत्र कल्लू सिंह निवासी कस्बा कौडियागंज थाना अकराबाद को गिरफ्तार किया है। वह वाद संख्या 1086/16 धारा 323/427/504/506 भादवि में लंबे समय से फरार चल रहा था।
वहीं अलीगढ खैर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त साकिर पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम गौमत थाना खैर को गिरफ्तार किया है। वह वाद संख्या 201/2019 धारा 452/354/354बी/323/504/506/427 भादवि में वारंटी था। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
अतरौली में POCSO एक्ट में 2 बाल अपचारियों पर कार्रवाई
अलीगढ अतरौली थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में 2 बाल अपचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है। दिनांक 12.09.26 को वादी ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री के साथ गलत काम किया गया है। इस पर थाना अतरौली में मु0अ0सं0 496/2026 धारा 70(2)/123/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 67(ए) आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद 2 बाल अपचारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई प्रचलित की है।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है। कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


