Aligarh News: 216 युवाओं के हाथों में नौकरी की सौगात, रोजगार मेले में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब

Aligarh News: अलीगढ़ में आयोजित रोजगार मेले में 216 युवाओं को नौकरी की सौगात मिली। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाओं ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 Jun 2026 6:47 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल के तहत अलीगढ़ में आयोजित रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों के चेहरे पर नौकरी की खुशी नजर आई। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, अल्टिका कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एवं धर्म समाज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अल्टिका कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 274 युवाओं ने रोजगार पाने के लिए भाग लिया।

कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 216 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। चयनित युवाओं को मेला स्थल पर ही कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अल्टिका एजुकेशन की निदेशक डॉ. मेघा वार्ष्णेय, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा और धर्म समाज महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोनिका वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार के साथ-साथ बेहतर करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई। मॉडल करियर सेंटर के यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा ने अभ्यर्थियों की करियर काउंसलिंग कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान युवाओं को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई और कई अभ्यर्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह एवं सतेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले ने युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद भी जगाई।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story