TRENDING TAGS :
Aligarh News: अतरौली थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय निलंबित, एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई
Aligarh News: अलीगढ़ में कार्य में लापरवाही और रात्रि पुलिसिंग को गंभीरता से न लेने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने अतरौली थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय को किया निलंबित।
Aligarh News: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्य में लापरवाही बरतने और रात्रि पुलिसिंग को गंभीरता से नहीं लेने के मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना अतरौली प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
अलीगढ़ पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना अतरौली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके द्वारा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और रात्रि पुलिसिंग को गंभीरता से नहीं लेने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
अलीगढ पुलिस विभाग में रात्रि पुलिसिंग को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के समय गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी, अपराध नियंत्रण तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सक्रियता की जिम्मेदारी स्थानीय थाना पुलिस की होती है। ऐसे में रात्रि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाता है। इसी क्रम में थाना अतरौली प्रभारी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करें। जनहित और कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर रात्रि पुलिसिंग को लेकर सभी अधीनस्थ अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन की इस कार्रवाई को पुलिसकर्मियों के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय कार्यवाही के माध्यम से मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस प्रशासन का जोर है। कि आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से पालन करें।
अलीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साफ है। कि ड्यूटी में लापरवाही और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।


