TRENDING TAGS :
Aligarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 34 हजार से अधिक नकद बरामद
Aligarh News: अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 8 आरोपियों को पकड़ा, 34,730 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए।
Aligarh News:
Aligarh News: शहर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 हजार 730 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से 34,730 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश निवासी मंदिर वाली गली दोदपुर, वीर प्रकाश निवासी गीता विहार कॉलोनी थाना क्वार्सी, तरुण निवासी थाने के पीछे वाली गली दोदपुर, रामबाबू निवासी मंदिर वाली गली दोदपुर, विनोद और किशन निवासी थाने के पीछे वाली गली दोदपुर, मोहम्मद तारिक निवासी अमीर निशां तथा हुसैन निवासी अमीर निशां मार्केट के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 622/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है। कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल अफसार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


