Aligarh News:-रसोई में मिली गंदगी तो सख्त हुईं सचिव, वृद्धाश्रम छर्रा में साफ-सफाई के दिए कड़े निर्द

Aligarh News: वृद्धाश्रम छर्रा के निरीक्षण में रसोई में गंदगी मिलने पर सचिव साक्षी गर्ग सख्त, साफ-सफाई व बुजुर्गों की देखभाल के दिए निर्देश।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Jun 2026 7:52 PM IST
Aligarh News:-रसोई में मिली गंदगी तो सख्त हुईं सचिव, वृद्धाश्रम छर्रा में साफ-सफाई के दिए कड़े निर्द
X

Aligarh News

Aligarh News: 8 जून 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने गुरुवार को वृद्धाश्रम छर्रा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में गंदगी और मक्खियां मिलने पर उन्होंने अधीक्षिका को फटकार लगाते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय अधीक्षिका गिरजेश यादव ने बताया कि वृद्धाश्रम में कुल 82 वृद्धजन पंजीकृत हैं, जिनमें से 79 वर्तमान में आवासित हैं। इनमें 28 महिलाएं और 51 पुरुष शामिल हैं। तीन वृद्धजन अपने परिजनों के साथ घर गए हुए हैं। सचिव ने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनकी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी भी ली।

अधीक्षिका ने बताया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी वृद्धजनों की जांच कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सचिव ने बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद सचिव साक्षी गर्ग ने समर इंटर्नशिप में शामिल विधि छात्रों की बैठक भी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न आपराधिक कानूनों, न्यायिक प्रक्रिया और न्यायालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अधिवक्ताओं की भूमिका और न्यायिक व्यवस्था के व्यावहारिक पहलुओं से भी छात्रों को अवगत कराया।

सचिव ने कहा कि समर इंटर्नशिप का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक प्रणाली के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना और उनके विधिक कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने न्यायिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलने पर खुशी जताई और इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी अनुभव बताया।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story