Aligarh News : रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद, तनाव और बीमारियों से मिलती है राहत

Aligarh News : डॉ. रोहित भाटी ने लोगों को रोजाना 30 से 60 मिनट पैदल चलने की सलाह दी, कहा इससे तनाव कम होता है और शरीर कई बीमारियों से बचता है

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 May 2026 3:52 PM IST
Aligarh News : रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद, तनाव और बीमारियों से मिलती है राहत
X

Aligarh News

Aligarh News : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्वस्थ और फिट रहना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी उपाय है—रोजाना पैदल चलना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नियमित वॉक न केवल शरीर को सक्रिय रखती है, बल्कि मानसिक तनाव को भी काफी हद तक कम करती है।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर के अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी दिनचर्या में रोजाना वॉक को शामिल करें। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय पैदल चलने की आदत बना ले तो वह कई गंभीर बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकता है।

पैदल चलने से शरीर और मन दोनों को फायदा

डॉ. रोहित भाटी के अनुसार रोजाना चलने से शरीर में सकारात्मक बदलाव बहुत जल्दी शुरू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि केवल 30 से 60 मिनट की नियमित वॉक से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहते हैं।उन्होंने कहा कि पैदल चलने से रक्त संचार बेहतर होता है, तनाव कम होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

अलग-अलग समय तक चलने के फायदे

1 मिनट चलने पर शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ने लगता है और अंगों तक ऑक्सीजन बेहतर पहुंचती है।

5 मिनट चलने पर व्यक्ति खुद को ऊर्जावान और हल्का महसूस करने लगता है।

10 मिनट चलने पर तनाव बढ़ाने वाला कॉर्टिसोल हार्मोन कम होने लगता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।

15 मिनट चलने पर रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित होने लगता है, जो मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी है।

30 मिनट चलने पर शरीर की अतिरिक्त चर्बी जलने लगती है और वजन नियंत्रित रहता है।

45 मिनट चलने पर चिंता और तनाव में कमी आती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

60 मिनट चलने पर डोपामिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे खुशी और सकारात्मकता का एहसास होता है।

कई बीमारियों से बचाव संभव

डॉ. रोहित भाटी ने बताया कि नियमित पैदल चलने से हृदय रोग, मोटापा, डायबिटीज और तनाव जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं।उन्होंने कहा, “स्वस्थ जीवन की शुरुआत छोटी-छोटी आदतों से होती है और पैदल चलना उनमें सबसे आसान और असरदार उपाय है।”

विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना पैदल चलना किसी दवा से कम नहीं है। यह न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम से कम 30 से 60 मिनट पैदल चलने की आदत जरूर अपनाए।वाइट:-अधिक्षक डॉ. रोहित भाटी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खैर अलीगढ

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story