TRENDING TAGS :
Aligarh News: खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर प्रयागराज रवाना हुए सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव
Aligarh News: अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में करीब दो वर्ष तक तैनात रहे सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव का प्रयागराज स्थानांतरण हो गया है।
Aligarh News
Aligarh News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव का अलीगढ़ से प्रयागराज स्थानांतरण हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने प्रयागराज पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। अलीगढ़ में करीब दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी।
अलीगढ दीनानाथ यादव के नेतृत्व में दूध, पनीर, खोया, मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों की लगातार जांच कराई गई। त्योहारों के दौरान विशेष अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नमूने लिए गए और जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।उनके कार्यकाल में डेयरी, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराया गया।
कार्रवाई के साथ-साथ खाद्य कारोबारियों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर काम हुआ।गंभीर प्रशासनिक छवि के साथ दीनानाथ यादव अपने सरल और मिलनसार व्यवहार के लिए भी चर्चित रहे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी।अलीगढ़ में अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई से पहचान बनाने वाले दीनानाथ यादव के प्रयागराज में भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है। उनका अलीगढ़ कार्यकाल खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व के रूप में याद किया


