TRENDING TAGS :
Aligarh News: खैर पुलिस का बड़ा खुलासा, बैटरी चोर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर दबोचे
Aligarh News: पूछताछ में आरोपियों ने मैरिज होम और ट्रैक्टरों से बैटरियां व ऑल्टीनेटर चोरी करने की बात कबूल की।
Aligarh News
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद की खैर कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात बैटरियां, एक ऑल्टीनेटर, एक वोल्क्सवेगन कार, एक स्कूटी, तीन अवैध तमंचे, पांच कारतूस, चोरी के औजार, 11,600 रुपये नकद और एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
अलीगढ पुलिस के अनुसार विस्टा गार्डन मैरिज होम अंडला तथा ग्राम बिलखौरा में ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी होने की घटनाओं के बाद खैर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों नदीम कुरैशी उर्फ चूहा, महेन्द्र उर्फ बन्ना, धर्मपाल, गौरव शर्मा और कादिर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने मैरिज होम और ट्रैक्टरों से बैटरियां व ऑल्टीनेटर चोरी करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि कुछ बैटरियों और ऑल्टीनेटर से निकाला गया तांबा बेचकर रुपये हासिल किए थे। बरामद कार और स्कूटी के संबंध में भी चोरी की आशंका जताई गई है, जिसकी जांच जारी है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी नदीम और महेन्द्र पर चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर तथा आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग प्रभारी पंकज वेदवान तथा उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन और बैटरी चोर गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।


